BIG BREAKING : बिहार में दारोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में
पटना:बिहार पुलिस में दारोगा भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दरोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानीPETको लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है. विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत बिहार पुलिस में दारोगा के 1,799 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सितंबर से अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित किए जाने की तैयारी है.
आयोग के अनुसार, PETमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ई-एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. एडमिट कार्ड के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा की तिथि और केंद्र की जानकारी दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट देखते रहें और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करें.
इसके अलावा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने हवलदार क्लर्क और गृह रक्षक से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी दी है. विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत हवलदार क्लर्क के 64 पदों के लिए दक्षता परीक्षा की घोषणा की गई है. वहीं विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत गृह रक्षक के 64 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हो चुकी है. लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थी सितंबर-अक्टूबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
दारोगा भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है.PETचयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है,इसलिए अभ्यर्थियों ने शारीरिक तैयारी तेज कर दी है. आयोग की ओर से परीक्षा की विस्तृत तिथि और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड के माध्यम से जारी किए जाएंगे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





