JHARKHAND NEWS : झारखंड JPSC विवाद: OMR शीट में गड़बड़ी पर परीक्षा रद्द होने का खतरा, मुख्य सचिव के तीखे सवालों पर अटके एल. खियांग्ते
झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा पर अब रद्द होने का साया मंडराने लगा है!जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सीआईडी (CID) ने करीब 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, खियांग्ते साहब कई सवालों पर चुप्पी साधे रहे और स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। सीआईडी ने उनसे मुख्य रूप से यह सवाल किया कि आखिर ओएमआर (OMR) शीट परीक्षा कार्य से जुड़ी निजी एजेंसी टीडीपीएल (TDPL) के दफ्तर तक कैसे पहुंची और इसमें गड़बड़ी के लिए असल जिम्मेदार कौन है।इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब हजारीबाग पुलिस की मदद से अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुमन ने खुद यह कबूल किया कि उसने परीक्षा में सिर्फ 48 प्रश्नों के उत्तर भरे थे, इसके बावजूद वह पीटी परीक्षा पास घोषित कर दिया गया! जांच के दौरान उसके पास से जो ओएमआर शीट मिली, वह आधिकारिक अभिलेखों से मेल ही नहीं खा रही थी।सीआईडी ने तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह और अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। इन सभी को पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के सामने आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई।
आपको बता दें कि 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसका रिजल्ट 2 जुलाई को आया था और 2204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। लेकिन अब ओएमआर शीट में व्यापक गड़बड़ियों और पुख्ता सबूत मिलने के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि जेपीएससी की यह पीटी परीक्षा रद्द कर दी जाए।फिलहाल सीआईडी की जांच का दायरा और बढ़ गया है, और जल्द ही आयोग के कुछ अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कस सकता है।





