JHARKHAND NEWS : लायन्स क्लब रांची ईस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित, भारतेन्दु झा बने अध्यक्ष

Edited By:  |
Jharkhand news Jharkhand news

RANCHI : लायन्स इंटरनेशनल की रांची ईस्ट इकाई लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट के लिए नयी कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। आगामी कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक के लिए लायन भारतेन्दु झा को क्लब का अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ लायन अमित कुमार मानद सचिव और लायन अंजना गट्टानी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगी। ज्ञात हो कि लायन्स इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सेवा संस्था है, जो 210 देशों में लगभग 50,000 क्लबों और 14 लाख से अधिक सदस्यों के माध्यम से सेवा कार्य करती है। यह संस्था 1945 से संयुक्त राष्ट्र संघ की सलाहकार सदस्य भी है।

लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट की स्थापना 30 नवम्बर 1985 को हुई थी और 17 जनवरी 1986 को इसे लायन्स इंटरनेशनल द्वारा मान्यता प्राप्त हुई। 56 सदस्यों से शुरू हुआ यह क्लब आज 200 से अधिक सक्रिय सदस्यों के साथ पूर्वी भारत के सबसे बड़े और सक्रिय क्लबों में गिना जाता है। क्लब का सबसे प्रमुख एवं स्थायी सेवा प्रोजेक्ट निरामया अस्पताल (कोकर) है, जो विगत तीन दशकों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। क्लब द्वारा नियमित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दूरदराज़ के मरीजों को चिन्हित कर अस्पताल लाया जाता है और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

इसके अलावा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर नगर निगम के सौजन्य से संचालित नि:शुल्क शीतल पेयजल केंद्र, जो लायन सुरेश अग्रवाल की माता स्व. बादामी देवी अग्रवाल की स्मृति में स्थापित किया गया है, भी वर्ष भर आम जनता की सेवा में रहता है। क्लब द्वारा कोकर स्थित के. एम. मल्लिक मध्य विद्यालय को गोद लेकर शिक्षा के क्षेत्र में भी सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

वर्ष 2024-25 में लायन संजय पोद्दार के नेतृत्व में क्लब ने निरामया अस्पताल में आधुनिक उपकरणों की स्थापना और चिकित्सकों की नई टीम के गठन सहित कई उल्लेखनीय कार्य किए। शीतल जल केंद्र (पियाऊ) का सुंदरीकरण भी इसी अवधि में हुआ। नए अध्यक्ष लायन भारतेन्दु झा ने बताया कि वे लायन्स इंटरनेशनल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बच्चों के स्वास्थ्य व चरित्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा युवाओं में कौशल विकास को प्राथमिकता देंगे।

क्लब की नई कार्यकारिणी में लायन राजेश गुप्ता (एडमिनिस्ट्रेटर), लायन सतीश गुप्ता (प्रथम उपाध्यक्ष), लायन सुनील माथुर (द्वितीय उपाध्यक्ष) के अलावा लायन किशोर मंत्री, रामकृष्ण जी, दिनेश लाल ठाकुर, बिनोद सिंह, मुकेश पांडे, बिरेन्द्र नारायण, जुथीका सानयाल, शायरी अग्रवाल, शिवानी सोनी, अनीता झा, अजित गुप्ता, मनोज गोप, डॉ. सुरंजन सरकार, देवशीष सानयाल, प्रशांत गुप्ता, नीरजकांत साहा, योगेंद्र साहू, रुपेन्द्र कुमार, संतोष अग्रवाल, सीताराम नरसरिया सहित कई वरिष्ठ सदस्य निदेशक मंडल का हिस्सा होंगे।

लायन भारतेन्दु झा

अध्यक्ष (LY 2025-26)

8873002101, 9334706120