झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 : मेयर एवं नगर परिषद के अध्यक्ष के आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी, देखें पूरी सूची
रांची: झारखंड राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने मेयर एवं नगर परिषद के अध्यक्ष के आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रांची महापौर सीट अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं धनबाद नगर निगम के महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के बनेंगे.
जारी अधिसूचना के अनुसार पलामू नगर निगम अनारक्षित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है. वहीं हजारीबाग नगर निगम अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1के अन्य,गिरिडीह नगर निगम अनुसूचित जाति अन्य,देवघर नगर निगम अनारक्षित अन्य,बोकारो नगर निगम अनारक्षित अन्य,सरायकेला-खरसावां/आदित्यपुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति अन्य और पूर्वी सिंहभूम/मानगो नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित की गई है.
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर निगम के महापौर, नगर पंचायत और परिषद के अध्यक्ष के लिए आरक्षित सीट की सूची जारी कर दी गई है. नगर निगम- रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो शामिल हैं. नगर परिषद-गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी-तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम शामिल हैं. नगर पंचायत- बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया हैं. वर्तमान समय में राज्य में नगर निकायों की कुल संख्या 48 है जहां चुनाव आने वाले समय में होंगे. इन नगर निकायों में 13 ऐसे हैं जहां 2020 से ही चुनाव लंबित हैं जबकि रांची सहित शेष अन्य नगर निगम एवं निकायों में 2022 से चुनाव लंबित है.
वार्ड के सीटों का आरक्षण तय होने के बाद आयोग द्वारा महापौर और अध्यक्ष के लिए सीटों का आरक्षण जारी किया गया है. अगर बात नगर पंचायत की करें तो सभी 19 नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बंशीधरनगर नगर पंचायत अनारक्षित- महिला, मझिआंव नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, हुसैनाबाद नगर पंचायत अनुसूची जाति, हरिहरगंज नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, छतरपुर नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, लातेहार नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित की गई है. इसी तरह नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों की घोषणा की गई है. अधिसूचना के अनुसार गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर नगर परिषद अनारक्षित महिला, चतरा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, झुमरी-तिलैया नगर परिषद पिछड़ावर्ग 2 अन्य के लिए आरक्षित की गई है.
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम मेयर,नगर परिषद अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन का आरक्षण रोस्टर की सूची इस प्रकार है---
रांची - अनुसूचित जनजाति
धनबाद - अनारक्षित
मेदिनीनगर - अनारक्षित (महिला)
हजारीबाग - अत्यंत पिछड़ा वर्ग
गिरिडीह - अनुसूचित जाति
देवघर - अनारक्षित
चास - अनारक्षित
आदित्यपुर - अनुसूचित जनजाति
मानगो - अनारक्षित
गढ़वा नगर परिषद - अनारक्षित
नगर परिषद अध्यक्ष के लिए आरक्षण रोस्टर
विश्रामपुर नगर परिषद- अनारक्षित (महिला)
चतरा - अनारक्षित
झुमरी तिलैया - पिछड़ा वर्ग
मधुपुर - अत्यंत पिछड़ा वर्ग
गोड्डा - अत्यंत पिछड़ा वर्ग
साहिबगंज - अनुसूचित जाति
पाकुड़ - अनारक्षित
दुमका - अनारक्षित
मिहिजाम - अनारक्षित
चिरकुंडा - अनारक्षित
फुसरो - अनुसूचित जाति
रामगढ़ - अनुसूचित जनजाति
लोहरदग्गा - अनुसूचित जनजाति
गुमला - अनुसूचित जनजाति
सिमडेगा - अनुसूचित जनजाति
चक्रधरपुर - अनुसूचित जनजाति
चाईबासा - अनारक्षित
कपाली - अनारक्षित
जुगसलाई - अनारक्षित
नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष के लिए आरक्षण रोस्टर
बंशीधरनगर नगर पंचायत - अनारक्षित महिला
मझियाँव - अनारक्षित
हुसैनाबाद - अनुसूचित जाति
हरिहरगंज - अनुसूचित जाति
छतरपुर - अनारक्षित
लातेहार - अनुसूचित जनजाति
कोडरमा - अनारक्षित
डोमचांच - पिछड़ा वर्ग
बड़की सरैया - अनारक्षित
धनवार - अनारक्षित
महगामा - अनुसूचित जाति
राजमहल - अत्यंत पिछड़ा वर्ग
बरहरवा - अनारक्षित
बासुकीनाथ - अनारक्षित
जामताड़ा - अनारक्षित
बुंडू - अनुसूचित जनजाति
खूँटी - अनुसूचित जनजाति
सरायकेला - अनारक्षित
चाकुलिया - अनुसूचित जनजाति
रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--





