BIHAR NEWS : सीएम नीतीश ने किशनगंज वासियों को दी बड़ी सौगात, सम्राट चौधरी ने ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज जल्द बनने की घोषणा की
किशनगंज : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में बुधवार को सीमांचल जिला किशनगंज पहुंचे. उन्होंने ठाकुरगंज में विशाल जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में सीएम के साथ उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, अल्पसंख्यक मंत्री, ठाकुरगंज के वर्तमान विधायक गोपाल अग्रवाल,जमा खान, विजय चौधरी, गृह मंत्री सम्राट चौधरी, नौशाद आलम, किशनगंज नगर परिषद के चियरमेन इंद्रदेव पासवान मंच पर मौजूद रहे.
समृद्धि यात्रा के विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री विजय चौधरी बोले ठाकुरगंज में विकास के अधिक संभावनाएं हैं. ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज बनने से ठाकुरगंज का रूपरेखा बदलेगा और एनडीए के काल में किशनगंज के साथ-साथ ठाकुरगंज का भी खूब विकास हुआ.
वहीं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा पहले मैं प्रगति यात्रा में यहां आया था. आज समृद्धि यात्रा को संबोधित करने मुख्यमंत्री जी के साथ आया हूं,पहले के बिहार में8000सड़कें थी. आज के बिहार में150लाख सड़क बनी है.पहले17लाख बिजली कनेक्शन थे. आज की बिहार में2करोड़16लाख बिजली कनेक्शन हुआ जिसमें90%लोग बिजली बिल नहीं देते हैं क्योंकि गरीबों के लिए125यूनिट बिजली फ्री की गई है.31मार्च तक प्रधानमंत्री योजना के तहत70लाख लोगों को पक्का मकान मिलेगा. अब ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द की जाए.अब किशनगंज में चाय नीति भी बनेगा. यहां के भूभाग में अनानास,ड्रैगन फूड जैसे महत्वपूर्ण खेती होती है.पहले के बिहार में12करोड़ इंडस्ट्रीज थे. आज के बिहार में1लाख20इंडस्ट्रीज चल रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने भी नीतीश कुमार मॉडल को अच्छा कहा है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा24नवंबर2005से हमारी सरकार बिहार में है. पहले क्या था आज के बिहार में क्या है पहले की सरकार क्या काम की थी. आज के बिहार में शिक्षा,स्वास्थ्य,अपराध,बिजली के क्षेत्र में काम हुआ है. आज के समय में बिहार राज्य में प्रेम भाईचारा का सोहार्द है.मुसलमान के लिए भी2006से कब्रिस्तान का घेराबंदी हुई है. हर क्षेत्र में काम हुआ है. मंदिर मस्जिद का विवाद अब बिहार में बंद हुआ है.नियोजित शिक्षक,पोशाक योजना,साइकिल योजना,छात्रवृत्ति योजना, BPSCपरीक्षा के तहत शिक्षक भर्ती की गई है और45000नए शिक्षकों की बहाली होगी. पहले5लाख24हजार शिक्षक बहाल हुए थे. आगे भी होगी. आने वाले5वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा.मुसलमान के लिए मदरसाओं को सरकारीकरण किया गया है और एक करोड़69000जीविका दीदी है.2024के बजट में बिहार को केंद्र सरकार द्वारा विशेष पैकेज मिली है. जिसके लिए हम नरेंद्र मोदी जी को नमन करते हैं. किशनगंज जिले को खेल भवन किशनगंज सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा. कुल मिलाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठाकुरगंज सहित किशनगंज जिला वासियों को लगभग चार करोड़ के योजनाओं का सौगात दिए हैं. और नीतीश कुमार ने आज के समृद्धि यात्रा के दौरान ठाकुरगंज से किशनगंज बाईपास का उद्घाटन पावर ग्रिड का उद्घाटन किये हैं और ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज पढ़ने का घोषणा किया गया है.
किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट --





