Hindi News / जिला स्तरीय MIS कर्मियों के लिए दो दिवसीय AI प्रशिक्षण,नई तकनीकों से सशक्त...

झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग की पहल : जिला स्तरीय MIS कर्मियों के लिए दो दिवसीय AI प्रशिक्षण,नई तकनीकों से सशक्त बनाने पर जोर

Edited By:  |
jharkhand mein gramin vikash vibhag ki pahal jharkhand mein gramin vikash vibhag ki pahal

रांची: ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत वीबी जी राम जी के जिला स्तरीय MIS कर्मियों के लिए दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डेटा आधारित डिजिटल टूल्स पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयुक्त मृत्युंजय बरणवाल के नेतृत्व में आयोजित इस क्षमता निर्माण पहल का उद्देश्य जिला स्तर के MIS कर्मियों को नवीनतम AI तकनीकों एवं आधुनिक डिजिटल टूल्स से परिचित कराना है.ताकि वे अपने कार्यों का निष्पादन अधिक प्रभावी,सटीक एवं दक्षता के साथ कर सके.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की रोडमैप के अनुरूप आयोजित

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी आधारित क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की सोच के अनुरूप आयोजित किया गया है. इसका उद्देश्य विभागीय कर्मियों को नई तकनीकों से सशक्त बनाना है,ताकि वे AI एवं डेटा आधारित डिजिटल उपकरणों का प्रभावी उपयोग करते हुए अपने कार्यों की गुणवत्ता,पारदर्शिता एवं दक्षता को और बेहतर बना सके.

24 जिलों से लगभग 55 जिला स्तरीय MIS कर्मियों ने लिया भाग

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 24 जिलों से लगभग 55 जिला स्तरीय MIS कर्मी भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को Looker Studio, NotebookLM, Google AI Studio, Coding for Non-Coders सहित विभिन्न AI एवं डेटा विश्लेषण आधारित टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके साथ ही डेटा प्रबंधन, डेटा विश्लेषण, सरकारी डेटा की सुरक्षा, गोपनीयता तथा AI के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है.

AI की संभावनाओं, सीमाओं और उसके उत्तरदायी उपयोग पर चर्चा

प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के AI Support Cell के विनोद कुमार पांडे ने AI की संभावनाओं, सीमाओं और उसके उत्तरदायी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने सरकारी एवं संवेदनशील डेटा की सुरक्षा, गोपनीयता और AI के नैतिक एवं सुरक्षित उपयोग के महत्व पर विशेष बल देते हुए प्रतिभागियों को AI के Do's and Don'ts से भी अवगत कराया.

प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक समाधान सिखाए जा रहे

प्रशिक्षण में पुणे से आई AI एवं डेटा विशेषज्ञ नीलम पाठक ने प्रतिभागियों को विभिन्न डेटा आधारित डिजिटल टूल्स, AI एप्लिकेशन, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन तथा AI आधारित कार्य प्रणालियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही हैं. प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को ऐसे आधुनिक समाधान सिखाए जा रहे हैं,जिनका उपयोग वे अपने दैनिक कार्यों में दक्षता,सटीकता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर सकेंगे.

डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

ग्रामीण विकास विभाग के AI Support Cell के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विभाग का उद्देश्य है कि MGNREGA/VB G RAM G के MIS कर्मी AI आधारित तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए डेटा प्रबंधन, विश्लेषण एवं निर्णय प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएं तथा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। यह पहल विभाग में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य के लिए तकनीक-सक्षम एवं दक्ष मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.