गिरिडीह : झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. दूसरे चरण में 38 सीटों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 528 प्रत्याशियों के किसमत दांव पर है. गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही झामुमो प्रत्याशी कल्पना मूर्मू सोरेन ने अपने विधानसभा के अलग अलग मतदान केंद्रों का दौरा की हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है. कल्पना सोरेन ने राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया है.

झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गांडेय क्षेत्र का किया दौरा, कहा-इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

गिरिडीह से राहुल कुमार की रिपोर्ट--