दरभंगा: जिले में रसोई गैस की रिफिलिंग को लेकर लोगों में भारी परेशानी देखने को मिल रही है. गैस एजेंसियों पर सुबह पांच बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही है.लेकिन कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है. स्थिति को देखते हुए सदर एसडीएम विकास कुमार ने गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी गैस एजेंसी संचालकों और संबंधित अधिकारियों के साथ आपात बैठक की.

उपभोक्ता सुबह 5 बजे से लाइन में लगकर निराश होकर लौट रहे घर, SDO ने किया आपात बैठक

बैठक में गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को लेकर एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और गैस का वितरण पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है.

उपभोक्ता सुबह 5 बजे से लाइन में लगकर निराश होकर लौट रहे घर, SDO ने किया आपात बैठक

इसके साथ ही एसडीएम ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके.

उपभोक्ता सुबह 5 बजे से लाइन में लगकर निराश होकर लौट रहे घर, SDO ने किया आपात बैठक

वहीं गैस लेने पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर अव्यवस्था की शिकायत की. उनका कहना है कि ऑनलाइन मिलने वाला चार अंकों का नंबर एजेंसी पर छह अंकों में मांगा जा रहा है,जिसके कारण गैस प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है और लोगों को बार-बार लाइन में लगना पड़ रहा है.

प्रशासन का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा.