Hindi News / बन्ना गुप्ता और बंधु तिर्की ने की वित्त मंत्री से मुलाकात,नाराजगी पर हुई...

झारखंड कांग्रेस में घमासान : बन्ना गुप्ता और बंधु तिर्की ने की वित्त मंत्री से मुलाकात,नाराजगी पर हुई बातचीत

Edited By:  |
jharkhand congress mein ghamasan jari jharkhand congress mein ghamasan jari

रांची:सूबे के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के लेटर बम को लेकर कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त घमासान जारी है. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू के निर्देश पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से उनके आवास पर मुलाकात की. उनकी नाराजगी को लेकर बातचीत हुई. इस मौके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रभारी के.राजू से वित्त मंत्री की बात भी करायी. हालांकि, वित्त मंत्री ने कहा कि 18 मई को प्रभारी के.राजू झारखंड आएंगे तो उनसे लंबी बातचीत होगी. उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.

मैंने प्रदेश नेतृत्व के आंख खोलने का काम किया

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि मेरे सीने में व्यक्तिगत कारणों से दर्द नहीं हुआ है,मैंने तो प्रदेश नेतृत्व का आंख खोलने का काम किया है. बंगाल चुनाव के बाद कांग्रेस को पार्टी लाइन पर आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे 45 साल के राजनीति का अनुभव है और मैं कांग्रेस के संविधान को अच्छी तरह जानता हूं, इसलिए पार्टी की नीति और सिद्धांत को सार्वजनिक करना अनुशासन हीनता है.

एडवाइजरी कमिटी के गठन पर की बात

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि मैं किसी बात के लिए नहीं रूठा हूं. हम पार्टी के फंक्शन की बात कर रहे हैं. जहां तक एससी एडवाइजरी कमिटी के गठन की बात है तो मैंने बजट और सदन दोनों के अंदर मुद्दें को रखा है. अब सरकार इस पर क्या निर्णय लेगी यह तो मुख्यमंत्री का फैसला होगा.

जानिए बेटे प्रशांत किशोर के इस्तीफे पर क्या बोले

वहीं,पार्टी स्तर पर अपने बेटे प्रशांत किशोर के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि हमारे पुत्र मोह की बात छोड़ दीजिए. बात उनसे कीजिए जिनके खानदान के कई लोग कांग्रेस की नई कमेटी में शामिल किए गए हैं. प्रशांत किशोर ने अपने पद से इसलिए इस्तीफा दे दिया, ताकि यह आरोप ना लगे कि बाप-बेटे परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं.