बिहार में स्वास्थ्य विभाग एक्शन में : उपकरणों के रख रखाव के लिए 13.20 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी
पटना:बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में है. विभाग उपकरणों के रख रखाव के लिए 13.20 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चिकित्सा उपकरण प्रबंधन एवं रख-रखाव कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है. राज्य स्वास्थ्य समिति ने कुल 50.82 करोड़ की जरूरत बताई थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह राशि 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.
मेडिकल कॉलेज से लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक मशीनों के रख-रखाव की व्यवस्था होगी.सरकार ने निविदा प्रक्रिया के जरिए सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन किया है.करार के बाद अस्पतालों में उपकरणों के रख-रखाव का काम जारी रहेगा.राज्य के अस्पतालों में लगे उपकरणों की कुल संपत्ति करीब 978 करोड़ रुपये आंकी गई है.
हर वर्ष मशीनों के रख-रखाव और सेवा शुल्क पर बड़ी रकम खर्च की जा रही है. बिहार की नई सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से अस्पतालों में मशीनों की खराबी कम होगी. मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में ये बड़ा कदम है.





