BIG NEWS : पटना पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी
पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से है. पटना पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जिले के कई थानों में थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है.
कुल31पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. बुद्धा कॉलोनी,रामकृष्णानगर,शाहपुर,पालीगंज,दुल्हिन बाजार और दनियावां समेत कई थाने प्रभावित हुए हैं. कुछ अधिकारियों को थाने की कमान दी गई है तो कुछ को पुलिस केंद्र भेजा गया है. विशिष्ट आसूचना इकाई में तैनात कई अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग मिली है. तबादले का आधार प्रशासनिक आवश्यकता और निर्धारित कार्यकाल पूरा होना बताया गया है.
नई तैनाती के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं. सभी पदाधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. आदेश पुलिस महानिरीक्षक,केंद्रीय क्षेत्र पटना की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





