झारखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों पर मुहर : खूंटी में महिला महाविद्यालय और चाईबासा में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में हुई इस बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक में कैबिनेट स्तर के कई मंत्री और विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी शामिल रहे.
सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक में 57 करोड़ 95 लाख की लागत से खूंटी में महिलामहाविद्यालय बनने की स्वीकृति हुई है.
38करोड़76लाख34हजार की लागत से चाईबासा में डिग्री महाविद्यालय बनेगा.
झारखंड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के संचालित करने के लिए तीन करोड़ प्रति वर्ष संचालित करने के लिए वित्तीय सहायता राशि की स्वीकृति.
झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक शिक्षक प्रदोन्नति नई नियमावलीकीस्वीकृति.
झारखंड चिकित्सा पंजीकरण संशोधन नियमावली को मंजूरी मिली.
राज्य के प्रमंडलीय डिप्लोमा राजकीय फार्मासिस्ट के58पदोंकासृजन.
नगर विकास विभाग से झारखंड आवास बोर्ड से भूखंड आवंटन के संबंध मेंसंशोधन.
झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस पदाधिकारी को पदक से सम्मानित करने के संबंध में झारखंड पुलिस पदक की संख्याओं में वृद्धि की गई.
झारखंड राज्य झारखंड कर्मचारी चयन 2025-26 आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए 31 करोड़ 50 लाख के अतिरिक्त राशिकीस्वीकृति.
ताज होटल के निर्माण के लिए ग्राउंड कवरेज 25% से बढ़कर 40% किया गया और बिल्डिंग की ऊंचाई 26 मीटर से बढ़कर 27 मीटर की गई.
जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा नियम में किया गया संशोधन अब प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी अगर 50000 से कम आवेदक होंगे तो प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी.
37 करोड़ की लागत से कोयल नदी पर पुल बनेगा. कैबिनेट से मंजूरी मिली.
रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट--