Bihar School Time : बिहार में सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदला, जानिए नई टाइमिंग


पटना। बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल के संचालन का समय बदल जायेगा। राज्य के 81 हजार से अधिक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब 23 जून 2025 से कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेंगी. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है।
पहले गर्मी को लेकर स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ था बदलाव
इससे पहले गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 7 अप्रैल से 1 जून 2025 तक स्कूलों के संचालन के लिए नया टाइम टेबल जारी किया गया था। इस दौरान स्कूलों का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलने का फैसला लिया गया था।
2 जून से 22 जून तक भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। छुट्टियों के बाद 23 जून से स्कूलों में पढ़ाई फिर से शुरू होगी, लेकिन सुबह जल्दी नहीं बल्कि निर्धारित नए समय सुबह 9:30 से 4 बजे तक का होगा
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आदेश के मुताबिक सुबह 9.30 से 10 बजे तक विद्यालयों में प्रार्थना आदि होगी। पूर्वाह्न 10 से 10.40 बजे तक पहली घंटी चलेगी। पूर्वाह्न 10.40 से 11.20 बजे तक दूसरी घंटी चलेगी। पूर्वाह्न 11.20 से मध्याह्न 12 बजे तक तीसरी चलेगी। मध्याह्न 12 से अपराह्न 12.40 बजे तक टिफिन होगी।