जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में जनसुनवाई : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Edited By:
|
Updated :01 Jul, 2026, 04:36 PM(IST)
पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें मंत्री के समक्ष रखी. मंत्री ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए. त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया. जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे की प्रतिबद्धता दोहराई. स्वास्थ्य एवं जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





