'बिहार में सरकारी मशीनरी फेल' : बाढ़ में जमकर गरजे RCP, बोले- JDU को धोबी पछाड़ देगी जनता

Edited By:  |
Reported By:
jdu par khoob garje rcp singh, bole nitish ko janta degi patkhani  jdu par khoob garje rcp singh, bole nitish ko janta degi patkhani

बाढ़ : बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पूर्व इस्पात मंत्री RCP सिंह, बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर और आक्रामक नजर आने लगे हैं। बुधवार को बाढ़ के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्त्ता और आरसीपी सिंह के चाहनेवालों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभी को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि JDU पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मटन पार्टी अभियान से जेडीयू का जनाधार नहीं बढ़ने वाला है।

आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि बिहार में सरकारी मशीनरी फेल हो गई है । इस बार भाजपा के हाथों जदयू की जबरदस्त शिकस्त होगी। आरसीपी सिंह ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधारहीन बयानबाजी कर रहे है। लेकिन सच्चाई यह है कि भारत आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काफी योजनाएं बनाई गई है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस बार जी जान से चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं। ज्यादा वोट से जेडीयू को पटखनी देनी है जिससे उसे कभी होश ना आए । इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, डॉ सियाराम सिंह ,ललन सिंह, संजीव कुमार मुन्ना आदि मौजूद रहे।


Copy