केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का बड़ा ऐलान : पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
हाजीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के25साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी देशभर में बड़ा अभियान चलाने जा रही है. हाजीपुर में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इसकी पूरी जानकारी दी.
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि17सितंबर से17अक्टूबर तक‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि7अक्टूबर2001को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और7अक्टूबर2026को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उनके सार्वजनिक जीवन के25वर्ष पूरे होंगे. अभियान की शुरुआत17सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी. शाम7बजे केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह, आभार और आशीर्वाद व्यक्त करने की अपील की गई है. प्रधानमंत्री आवास, राशन, उज्ज्वला और आयुष्मान जैसी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ डेयरी, पटरी, ठेला और लघु उद्योग से जुड़े लोगों को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी है. वहीं17सितंबर को बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे बिहार में रक्तदान अभियान चलाएंगे.23सितंबर से2अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी. गांव और शहरों में संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री के25वर्षों के सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा. नित्यानंद राय ने लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की है.
हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट





