जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन : इंजीनियरिंग वर्कशाप की आड़ में हो रहा था अवैध हथियारों का निर्माण

Edited By:  |
Reported By:
JAMUI ME MINI GUN FACTORY KA UDBHEDAN JAMUI ME MINI GUN FACTORY KA UDBHEDAN

जमुई पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेद किया है,जिसमें कई अवैध हथियार के साथ संचालक एवं कारीगर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की यह कार्रवाई नगर थानाक्षेत्र के मुख्य सड़क के समीप हुई है।यहां इंजीनियरिंग वर्कशाप की आड़ में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर अवैध हथियारों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जिले के एसपी एसपी प्रमोद कुमार मंडल द्वारा खुद इस वर्कशाप पर धावा बोला गया।

शहर के अतिथि पैलेस के समीप मां अंबे रिबोरिंग एंड इंजीनियरिंग वर्कशाप की गहन तालाशी ली गई। जिसमें 30 अर्धनिर्मित हथियार सहित एक तैयार पिस्टल बरामद किया गया। साथ ही हथियार बनाने की मशीन के अलावा अन्य उपकरणों को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस दूकान संचालक मुंगेर जिले के दलहट्टा निवासी प्रमानंद शर्मा के साथ मुंगेर के काशिम बाजार निवासी बामू शर्मा और लखीसराय के खैरी गांव निवासी राजेश मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है।तकरीबन 4 घंटे तक चली पुलिस छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामग्री भी बरामद किया गया है।

बता दें कि मुंगेर जिले के दलहट्टा निवासी परमानंद शर्मा 2019 में किराए पर सिकंदरा के विनय साव का मकान लिया था और वह मां अंबे के नाम से रिबोरिंग एंड इंजीनियरिंग वर्कशाप चला रहा था। इसी वर्कशाप की आड़ में छह महीने से अवैध हथियार बनाने का कारोबार चल रहा था। मुंगेर के ही बबलू गुप्ता प्रत्येक दूसरे दिन कारोबार के लिए निर्मित हथियार ले जाता था। पुलिस गन फैक्ट्री से संबंध रखने वाले सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष कई बातें सामने आई हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। छापेमारी अभियान में एसपी के साथ ही टाउन थाना की पुलिस साथ में थी।


Copy