जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां परसुडीह में प्रेम प्रसंग के मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी है. घटना से इलाके में सनसनी है.

प्रेम प्रसंग मामले में शख्स ने पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन के आगे कूद कर की खुदकुशी

जानकारी के अनुसार पोटका सीएचसी में नर्स के पद पर पदस्थापित परसुडीह नामो टोला निवासी 34 वर्षीय शिल्पी मुखर्जी की उसके पति साहेब मुखर्जी ने घर पर निर्मम हत्या कर स्वयं सुंदरनगर थाना स्थित नंदूप के पास रेलवे ट्रैक में ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दिया. मृतक पति साहब मुखर्जी के अनुसार पत्नी शिल्पी मुखर्जी का किसी अन्य के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जहां उसने अपनी पत्नी को ऐसा करते पकड़ा और उसे मौत के घाट उतार दिया. वहीं एक तरफ जहां परसुडीह पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई तो वहीं दूसरी तरफ सुंदरनगर पुलिस भी इस मामले में साहब मुखर्जी के शव को रेलवे ट्रैक से बरामद कर तफ्तीश में जुट गई है.

प्रेम प्रसंग मामले में शख्स ने पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन के आगे कूद कर की खुदकुशी

घटना के संबंध में मृतक महिला के भाई अमित कुमार ने बताया कि उनके जीजा की मां ने सूचना दी कि उनके जीजा का एक्सीडेंट हुआ है. जिस पर वे यहां परसुडीह पहुंचे तो देखे कि उनकी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. उन्होंने बताया कि 4 साल पहले उनकी बहन की शादी हुई है. घटना के पीछे क्या कुछ कारण है किसी को कोई जानकारी नहीं है.

दूसरी तरफ घटना की जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पति साहब मुखर्जी द्वारा पत्नी शिल्पी मुखर्जी की गला दबाकर साथ ही चाकू व हमाल दस्ते से निर्मम हत्या की गई है फिर पति ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि पति ने सुसाइड नोट और व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से पत्नी की हत्या स्वीकार करते हुए खुद आत्महत्या की बात को स्वीकारा है. पुलिस हर बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे क्या कुछ मुख्य कारण है.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट--