WEATHER ALERT :बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी लिहाजा लोग सतर्क रहें।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में पटना, मुजफ्फरपुर, रोहतास, सारण, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, जमुई, वैशाली, गया, नवादा, सीतामढ़ी, शिवहर में बारिश होगी। इसके साथ ही मेघ-गर्जन और वज्रपात को भी लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के इन 14 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-पानी के हैं आसार

मौसम विभाग की माने तो इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।