एशियन गेम्स : भारत ने 5 गोल्ड के साथ कुल 22 पदक जीता,पदक तालिका में अभी 5 वें स्थान पर

Edited By:  |
India ranks 5th with total 22 medals including 5 gold in Asian Games India ranks 5th with total 22 medals including 5 gold in Asian Games

KASHISH NEWS DESK:-चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19 वीं एशियाई खेल 2023 (Asian Games) में भारत की टीम 5 स्वर्ण के साथ कुल 22 पदक जीत चुकी है और वह पदक तालिका में पांचवे स्थान पर हैं,वहीं 68 स्वर्ण के साथ कुल 123 पदक के साथ मेजबान चीन पहले नंबर पर कायम है.भारतीय टीम को इस बार 100 से ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद है.


एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल इस बार चीन गया हुआ है. अभी तक इन प्रतिस्पर्धाओं में भारतीय टीम को पदक मिला है.

1. निशानेबाजी, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम: मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसे की शूटिंग टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद रजत पदक जीता। उन्होंने 1886 का कुल स्कोर बनाया।

2. रोइंग मेंस डबल्स स्कल्स: अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स में रजत पदक जीता।

3. रोइंग, मेंस पेयर: लेख राम और बाबू लाल यादव की जोड़ी ने तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक अपने नाम किया।


4. रोइंग- भारत ने इस बार पुरुषों की आठ स्पर्धा में एक और रजत पदक जीता।

5. निशानेबाजी, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत: महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में 230.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

6. निशानेबाजी, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम: दिव्यांश सिंह पंवार, रुद्रांक्ष पाटिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने 2023 एशियाई खेलों में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

7. रोइंग, मेंस कॉक्सलेस फोर: जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत और आशीष कुमार की चौकड़ी ने पुरुषों की चार स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य जीता।

8. रोइंग, पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स: भारत ने रोइंग में कांस्य पदक जीता। सतनाम, परमिंदर, जाकर और सुखमीत की चौकड़ी फाइनल में 3:6.08 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

9. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत: शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, जिन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भारत को एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था, उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

10. पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम: आदर्श सिंह, अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू की तिकड़ी ने 1718 के कुल स्कोर के साथ भारत को कांस्य पदक दिलाया।

11. महिला क्रिकेट: भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

12. नाविक नेहा ठाकुर ने रजत पदक जीता। उन्होंने लड़कियों की डिंगी ILCA4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों हासिल किए।

13. नाविक इबाद अली ने नौकायन में कांस्य पदक जीता।

14. घुड़सवारी टीमः हृदय छेदा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की भारतीय मिश्रित टीम ने 209.205 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

15. 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल टीम, सिफ्त, मानिनी और आशी: भारतीय शूटिंग टीम ने रजत पदक पर निशाना साधा है।

16. 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा, मनु, ईशा और रिदम: भारतीय शूटिंग टीम ने आज का दूसरा पदक भी दिलाया है। भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है! उन्होंने चीन को तीन अंकों से हराया! भाकर ने राउंड की शुरुआत दो अंकों की बढ़त के साथ की और जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ा, उन्होंने इसे तीन अंकों तक बढ़ा दिया।

17. 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत, सिफ्त कौर (स्वर्ण):

18. 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत, आशी चौकसे (कांस्य): 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिफ्त जहां पहले स्थान पर रहीं, वहीं इसी प्रतियोगिता में आशी चौकसे ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

19. भारतीय पुरुष स्कीट शूटिंग टीम, अंगद, गुरजोत, अनंत: भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता। अंगद बाजवा, गुरजोत सिंह खंगुरा और अनंत जीत सिंह नरुका की तिकड़ी ने कुल मिलाकर 355 अंक बनाए और फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें कांस्य मिला।

20. नौकायन डिंगी ILCA 7 पुरुष, विष्णु सरवनन (कांस्य): विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी ILCA 7 में 34 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

21. महिला 25 मीटर पिस्टल, ईशा सिंह (रजत): शूटिंग में ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में 34 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहीं।

22. शॉटगन स्कीट, पुरुष, अनंतजीत सिंह (रजत): अनंत नाकुरा ने पुरुषों की शॉटगन स्कीट में रजत पदक जीता। अनंत ने 60 प्रयासों में से 58 सही निशाने लगाए।


Copy