इलाज करने निकले थे डॉक्टर साहब... : लोगों ने पहले किया किडनैप फिर करा दी शादी, अब घरवाले पीट रहे सिर

Edited By:  |
ilaaj karne nikle the doctor saheb ... ilaaj karne nikle the doctor saheb ...

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां एक डॉक्टर साहब निकले तो थे इलाज करने लेकिन बीच राह में ही कुछ युवकों ने उन्हें किडनैप कर लिया और फिर उसकी शादी करवा दी है। वहीँ लड़के वालों ने थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस डॉक्टर की खोज में लग गई।

मामला बेगूसराय के तेघरा थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां एक वेटनरी डॉक्टर का पकड़ौआ विवाह करा दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि सोमवार को वह घर से मवेशियों का इलाज करने निकला था। इसी दौरान रास्ते में ही कुछ युवकों ने उसका किडनैपिंग कर लिया और फिर उसकी शादी करवा दी। वहीँ लड़के की मां के व्हाट्सएप पर शादी का वीडियो भेज दिया। जिसके बाद तेघड़ा थाने में परिवार ने आवेदन देकर अपने बेटे के अपहरण कर शादी कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

तेघरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग मान कर मामले की जांच कर रही है। यह शादी गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मोड़तर गांव में हुई है। जहां लड़की की मौसी का घर है, वहीं यह शादी कराई गई है। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं, लड़का और लड़की को शादी के बाद घर वालों ने वहां से हटा दिया है। लड़के के सामने आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।


Copy