I.N.D.I.A पर हरि सहनी का जोरदार वार : कहा : गठबंधन के नेताओं के पेट में हो रहा दर्द, जल्द मिलेगी दर्द निवारक दवा

Edited By:  |
Reported By:
I.N.D.I.A ALLIANCE PER HARI SAHNI KA JORDAR WAR I.N.D.I.A ALLIANCE PER HARI SAHNI KA JORDAR WAR

BEGUSARAI :बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी 'भारत' और 'इंडिया' नाम के विवाद पर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही सनातन को खत्म करने वालों को खुद खत्म हो जाने की बात कही है।


I.N.D.I.A गठबंधन पर हरि सहनी का वार

बेगूसराय पहुंचे हरि सहनी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 'इंडिया' और 'भारत' पर विवाद चल रहा है। इसे I.N.D.I.A गठबंधन के नेता बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि उनके पेट में दर्द हो रहा है। उनके दर्द का निवारण भी जनता ही करेगी। उन्होंने कहा कि भारत को आध्यात्मिक गुरु कहते हैं। इस देश को संत और ऋषि मुनियों का देश कहा जाता है। जिस देश का नाम भारत उनके द्वारा दिया गया था। इंडिया नाम अंग्रेजों के द्वारा दिया गया था तो देश के आम अवाम की अपेक्षा रहती है कि उन आक्रांताओं को हटाएं।


पीएम मोदी की तारीफ में गढ़े कसीदे

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री आज नहीं बल्कि पहले से लगे हुए हैं। लोगों को लग रहा है कि अभी किया गया। गौर से देखेंगे तो इससे पहले विदेशी भी जाते हैं तो वह इंडिया नहीं भारत लिखकर अपना पत्र भेजे हैं इसलिए उनके उठाने का विषय नहीं है। दर्द तो विरोधियों को हो रहा है तो चिल्लाएंगे ही।


"सनातन सभी धर्म का मूल धर्म"

इसके साथ ही सनातन का विरोध करने पर हरि सहनी ने कहा कि सनातन सभी धर्म का मूल धर्म है। सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जो सभी धर्म की रक्षा करने की बात करता है। हम कितने सनातनी है, दुनिया ने हमें आध्यात्मिक गुरु की उपाधि दी है। क्या ऐसा इंडिया को दिया गया था। दुनिया के किसी भी देश में रहने वाला सनातनी अपने धर्म को नहीं भूलता है। जहां भी विदेश में रहते हैं, वहां दीपावली, छठ और दुर्गापूजा मनाते हैं लेकिन यहां कुर्सी-कुर्सी और बस कुर्सी के लिए भाव में जीने वाले लोग कुछ भी कह के शासन में आने में लगे हुए हैं।


इस दौरान हरि साहनी ने गाना भी गया और कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, भारत में भगवा लहराएंगे।


Copy