JHARKHAND NEWS : मंत्री सुदिव्य सोनू ने रांची में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर कार्यक्रम में विजेता फोटोग्राफरों को किया सम्मानित
Edited By:
|
Updated :19 Aug, 2026, 07:20 PM(IST)
Reported By:
रांची: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से आड्रे हाउस में लेंस उत्सव2026का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को समापन समारोह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने विजेता फोटोग्राफरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस आयोजन में पूरे राज्य से फोटोग्राफर अपने फोटो के साथ शामिल हुए.
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा तस्वीर बहुत कुछ बयान कर देती है. बिना कुछ लिखे भी कई संदेश दे देती है.





