Hindi News / पुलिस हिरासत से रिहा होते ही तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, बोले-...

BIHAR NEWS : पुलिस हिरासत से रिहा होते ही तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, बोले- CM जिम्मेदारी लें, तभी दूंगा स्टेटमेंट

Edited By:  |
bihar news bihar news

Patna : पटना में पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा निशाना साधा. थाने से बाहर निकलते ही तेजस्वी यादव ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम को लेकर तब तक कोई स्टेटमेंट नहीं देंगे, जब तक मुख्यमंत्री खुद इसकी जिम्मेदारी नहीं लेते. उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.

दरअसल,पटना में मार्च के दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया था. हिरासत में लिए जाने के बाद विपक्ष की ओर से सरकार पर सवाल उठाए गए. बाद में पुलिस ने तेजस्वी यादव को रिहा कर दिया. रिहाई के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूरे मामले की जिम्मेदारी लेने की मांग की.

तेजस्वी के बयान को बिहार की राजनीति में सरकार पर सीधे दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग की. इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ने के संकेत हैं.

वहीं,तेजस्वी यादव की हिरासत और उसके बाद हुई रिहाई को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. विपक्ष इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है,जबकि पूरे घटनाक्रम के बीच तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से जिम्मेदारी लेने की मांग कर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा बिहार की सियासत में और गरमा सकता है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-