Holi 2025 : जमशेदपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा होली, लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की दी शुभकामनाएं

Edited By:  |
holi 2025 holi 2025

जमशेदपुर: रंगों का त्योहार होली जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में काफी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. लोग एक दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली की बधाई और शुभकामनायें दे रहे हैं.

हिन्दू समाज का सबसे बड़ा पर्व होली आज देश भर में मनाया जा रहा है. वहीं जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में भी यह पर्व मनाया जा रहा है. लोगों ने एक दूसरे को रंग और अबीर लगाकर जमकर होली खेली है. खासकर शहर के कई स्थानों पर छोटे बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाया.

वहीं होली के गीतों पर लोग जमकर नाचते दिखाई दिये. लोग इस पर्व को मनाने के लिए साल भर का इंतजार करते हैं.

जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट--