हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने दी बधाई : नव वर्ष 2023 के शुरुआत में ही झारखंड के 3 महिला हॉकी खिलाड़ी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप में आमंत्रित

Edited By:  |
Reported By:
hockey jharkhand  ke padadhikariyon ne di badhai hockey jharkhand  ke padadhikariyon ne di badhai

रांची : आगामी सप्ताह नए वर्ष 2023 की शुरुआत हो जाएगी और नए वर्ष के आगमन के साथ ही झारखंड के 3 महिला हॉकी खिलाड़ियों का भी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए आमंत्रित किया गया है जो राज्य के लिए नए वर्ष के तोहफा के रूप में है. आगामी 4 जनवरी से 15 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु में जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के सिमडेगा जिला के 3 महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेन, काजल बड़ा और महिमा टेटे कैंप के लिए आमंत्रित की गई है.

यह तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिला के रहने वाले हैं. महिमा टेटे और दीपिका सोरेन पूर्व में भी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वर्ष के शुरुआत में तीन खिलाड़ियों के कैंप में आमंत्रण होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीस कुमार,मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.


Copy