हजारीबाग मामले पर सिसासत : कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने बीजेपी को किया कटघरे में खड़ा,प्रशासन पर भी दागे सवाल
रांची:हजारीबाग के कुसुंबा गांव में बच्ची की हुई हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है, लेकिन इस पर सियासत थमने का नाम भी ले रहा. इस मामले को लेकर सभी राजनितिक दल के नेता आरोप-प्रत्यारोप का बान चला रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. कांग्रेस नेता ने दिल दहला देने वाली इस घटना पर सवाल खड़ा किया है.
पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग
अंबा प्रसाद ने बीजेपी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिंदा को लाश बना रही हैं. अंबा ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि FIR में जो जिक्र है उसकी सच्चाई कुछ और है. पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. FIR में धनेश्वर पासवान का जिक्र किया गया है तो वह अब इस समय कहां है, उसकी गिरफ़्तार क्यों नहीं हुई है.
डीजीपी तादाशा मिश्रा पर सवाल
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंदी और मशाल जुलूस वापस ले लिया गया, क्योंकि इस कहानी के पात्र भी यही लोग हैं. अंबा ने साफ लफ्जों में कहा कि मैं डीजीपी तादाशा मिश्रा से पूछना चाहती हूं कि हजारीबाग मामले पर प्रेस रिलीज जारी किया जाता है. बच्ची की मां हत्यारिन है तो क्या सूचक और अभियुक्त दोनों एक ही है. अगर दोनों यही है तो लाभ से वंचित हो जायेंगे.
आरोपी भीम राम का क्षेत्र में दबदबा-अंबा
कौन सा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर तीन लोगों से कब पूछताछ हुई. पुलिसिया बयान के आधार पर कोर्ट में ट्रायल नहीं होता है. पुलिस किस आधार पर उसको गिरफ्तार की है.आरोपी शांति देवी का बेटा वर्षो से बीमार चल रहा है, क्या इस मामले पर साक्ष्य जुटाया गया है. अष्टमी रात में होती है, लेकिन उस बच्चे की हत्या दिन में होती है. भीम राम पर गला दबाकर मारने का आरोप है. भीम राम का उस क्षेत्र में दबदबा है और वह बीजेपी का नेता भी है.
बच्ची का नहीं किया गया DNA टेस्ट
अंबा ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बच्ची का किसी भी तरह का DNA टेस्ट नहीं किया गया है. रिपोर्ट में बच्ची का प्राइवेट पार्ट को क्षति पहुंचाए जाने का भी जिक्र किया गया है, लेकिन पुलिस के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका जिक्र नहीं किया गया. दस दिन के बाद रात्रि में डीजीपी मैडम अनुसंधान करने जाती है और अगले दिन इस केस का अनुसंधान किया जाता है. मेरा कहना है तो तीनों अभियुक्त एक ही गांव के है और पूरा गांव रामनवमी में घूम रहे थे.





