Hindi News / सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड बनाना लक्ष्य -दीपिका पांडेय सिंह

ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक : सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड बनाना लक्ष्य -दीपिका पांडेय सिंह

Edited By:  |
gramin vikash vibagh ki samiksha baithak gramin vikash vibagh ki samiksha baithak

रांची: JCSOI में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को बड़ी समीक्षा बैठक की. ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा हुई.विभागीय मंत्री दीपिका पांडे सिंह की अध्यक्षता में दो चरणों में बैठक आयोजित की गई. जिसमें पहले चरण में ग्रामीण विकास विभाग और दूसरे चरण में ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई.

वित्तीय वर्ष की पहली बड़ी बैठक

ग्रामीण विकास मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि हर छह महीने में विभाग की प्रगति की समीक्षा की जाती है और इस वित्तीय वर्ष की यह पहली बड़ी बैठक हुई. बैठक में मनरेगा, आवास योजना समेत कई ऑन-गोइंग स्कीम की स्थिति पर चर्चा हुई. पिछले वित्तीय वर्ष में तय किए गए लक्ष्यों का कितना काम धरातल पर उतरा, कौन से लक्ष्य अधूरे रह गए और उनमें क्या बाधाएं आईं, इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया गया.

अधिकारियों को लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने और मिली शिकायतों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कीग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध

झारखंड में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने की दिशा में सरकार अब नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है. ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी यानी JSLPS के कार्यों पर विशेष रूप से चर्चा हुई. मंत्री ने कहा कि महिलाएं एक स्तर तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब उन्हें अगले पायदान तक ले जाने की जरूरत है. सरकार की कोशिश है कि ग्रामीण महिलाओं को सिर्फ समूहों तक सीमित न रखकर उन्हें एंटरप्रेन्योर बनाया जाए, ताकि गांवों में रोजगार और स्वरोजगार दोनों के अवसर बढ़ सके.