Hindi News / चतरा कॉलेज के मुख्य गेट पर ABVP का जोरदार प्रदर्शन,दी चेतावनी

क्लस्टर सिस्टम का विरोध : चतरा कॉलेज के मुख्य गेट पर ABVP का जोरदार प्रदर्शन,दी चेतावनी

Edited By:  |
mahavidyalay mein cluster system ka virodh mahavidyalay mein cluster system ka virodh

चतरा:झारखंड के महाविद्यालयों में लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने चतरा कॉलेज के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और क्लस्टर सिस्टम को छात्र हितों के खिलाफ बताया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई और परीक्षा संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

छात्रों ने आरोप लगाया है कि सरकार बिना छात्र हित को ध्यान में रखे इस व्यवस्था को थोप रही है. एबीवीपी नेताओं ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

प्रदर्शन के दौरान परिषद नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस मामले का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी छात्र सड़क पर उतरे हैं, लेकिन मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन सदन तक पहुंचाया जाएगा.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे.प्रदर्शन को लेकर कॉलेज परिसर के आसपास कुछ समय तक माहौल गर्म रहा.