गोपालगंज पर मंडराया बाढ़ का खतरा ! : बाल्मीकि नगर बराज ने छोड़ा पानी, हाई अलर्ट जारी

Edited By:  |
Reported By:
gopalganj par mandraya badh ka khatra ! gopalganj par mandraya badh ka khatra !

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल बाल्मीकि नगर बराज से करीब 4 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह पानी अगले 24 घंटे में गोपालगंज पहुंच जाएगा। जिसे लेकर निचले इलाके में बाढ़ से प्रभावित होगी। वहीँ प्रशासन ने इसे लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन बेहद ही सतर्क है। पूरी प्रभावित इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर माइकिंग कराई जा रही है। माइक के जरिए अनाउंसमेंट कर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। गोपालगंज सदर प्रखंड के राजस्व पदाधिकारी मोहित वर्णवाल ने बताया कि बाल्मीकि नगर बराज से करीब चार लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। जो अगले 24 घंटे में गोपालगंज पहुंच जाएगा। यह पानी जैसे ही गोपालगंज पहुंचेगा। सदर प्रखंड के 6 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हो जाएंगी। इन इलाकों में जो लोग हैं वे समय रहते ऊंचे स्थानों पर आ जाएं।

इस को लेकर जिला प्रशासन बाढ़ संभावित क्षेत्रों के लोगों से समय रहते उचित स्थानों पर आने की अपील कर रहा है। रेवेन्यू अफसर ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में माइक के जरिए लोगों को चेतावनी दी जा रही है। बता दें कि गोपालगंज सदर प्रखंड के कई पंचायत रिवर साइड यानी गंडक के निचले इलाके में आता है। यहां हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। बाल्मीकि नगर बराज से 4 लाख पानी छोड़े जाने के बाद गोपालगंज के इन इलाकों में भारी तबाही हो सकती है।


Copy