गिरिडीह में नक्सलियों का उत्पात : मोबाइल टावरों को ब्लास्ट कर उड़ाया, छोड़ा पर्चा

Edited By:  |
giridih me naksaliyon ka utpaat giridih me naksaliyon ka utpaat

गिरिडीह : बड़ी खबर है झारखंड के गिरिडीह जिले से जहां कई महीनों की शांति के बाद एक बार फिर भाकपा माओवादी संगठन ने अपनी धमक का एहसास कराया है। नक्सलियों ने जोरदार धमाका कर इलाके के दो मोबाइल टावरों को उड़ा दिया है। मौके पर नक्सलियों के द्वारा पोस्टर भी चिपकाया गया है।

मामला गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन और खुखरा थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ के पास एक-एक मोबाइल टावर को जोरदार धमाका कर उड़ा दिया है।

इस दौरान नक्सलियों ने वहां पोस्टर भी चिपकाया है। इस पोस्टर में 21 से 26 जनवरी तक प्रतिशोध दिवस को सफल बनाने की बात लिखी गई है।

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। वहीँ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फुटेज घटनास्थल का

गौरतलब है कि टॉप नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी प्रतिशोध दिवस मना रहे हैं। वहीं 27 जनवरी को संगठन द्वारा बन्द की घोषणा की गई है। हालांकि इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। लगातार पुलिस हालात पर नज़र बनाये हुए है।

गिरिडीह से नफीस अजहर की रिपोर्ट


Copy