चंद्रयान-3 की लैंडिंग : गया का सुधांशु भी ISRO की टीम में,मां-पिता के साथ शहरवासियों ने की विशेष पूजा

Edited By:  |
Reported By:
Gaya residents excited about Chandrayaan, here's son Sudhanshu is also a part of ISRO team Gaya residents excited about Chandrayaan, here's son Sudhanshu is also a part of ISRO team

GAYA:- भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा के दक्षिणी भाग में शाम 6.04 मिनट पर लैंड करेगा।इसकी सफलतो लेकर देशभर में पूजा पाठ एवं दुआओं का दौर जारी है.इस बीच ज्ञान और मोक्ष की नगरी गया में विशेष उत्साह है,क्योंकि गया निवासी सह वैज्ञानिक सुधांशु कुमार भी ISRO में इस अभियान से जुड़े हुए हैं.सुधांशु के घर में टीवी लगा हुआ है जहां उस ऐतिहासिक पल का इंतजार किया जा रहा है.सुबह ही सुधांशु की मां इंदु और पिता महेन्द्र प्रसाद ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर ईश्वर से चंद्रयान-3 के अभियान की सफल होने की कामना की है.


ISRO वैज्ञानिक सुधांशु के पिता महेंद्र प्रसाद ने कहा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर पूरे परिवार में सुबह से उत्सुकता बनी हुई है। सभी की निगाहें टीवी चैनल पर हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता पर बहुत खुशी होगी।वहीं इंदु देवी बोली कि सुबह से जगकर पूजा-पाठ कर रही हूं। मेरा बेटा सुधांशु कुमार इसरो वैज्ञानिक है और वह भी टीम में शामिल है।



सुधांशु के माता-पिता के साथ ही शहर के युवाओं ने शहर के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर के प्रांगण में विशेष पूजा-पाठ किया.सभी लोगों ने पूरे भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा की और हवन आरती का भी आयोजन किया.


इस मौके पर स्थानीय मनीष पंकज ने कहा कि आज देर शाम चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग होनी है. यह लैंडिंग सफलतापूर्वक हो, इसको लेकर हमलोगों ने विशेष पूजा हवन किया है. साथ ही भगवान भोलेनाथ से यह आशीर्वाद मांगा है कि इसकी लैंडिंग सफलतापूर्वक हो. अगर ऐसा होता है तो पूरी दुनिया में भारत देश का नाम रोशन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और देश का व्यापक विकास हो रहा है. आज पूरे विश्व में भारत देश की चर्चा हो रही है.

वहीं स्थानीय पंडित प्रमोद मिश्रा ने कहा कि यह बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है,यहां पूजा करने से लोगों की मनोकामना पूरी होती है. चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई है. हमें विश्वास है भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होगी.


Copy