BIG BREAKING : पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत, इंसास राइफल और एके 47 बरामदगी मामले में हुए बरी

Edited By:  |
 Former Bahubali MLA Anant Singh got big relief  Former Bahubali MLA Anant Singh got big relief

PATNA : मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। अनंत सिंह को दो अहम मामलों में बरी कर दिया गया है। अनंत कुमार सिंह को पटना के मॉल रोड स्थित आवास से इंसास राइफल मैगजीन और बुलेट प्रूफ जैकेट की कथित बरामदगी और नदवां स्थित पैतृक घर से एके 47, गोलियां और दो ग्रेनेड की कथित बरामदगी मामले में बरी कर दिया गया है।

15 अगस्त से पहले अनंत सिंह को बड़ी राहत

पूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ अब एकभी केस पेंडिंग नहीं है। वे आज या गुरुवार को बाहर निकल सकते हैं। वे साल 2016 से जेल में बंद थे। हालांकि, पूर्व विधायक अनंत सिंह को 5 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान 15 दिनों की पैरोल मिली थी। 5 साल में पहली बार उन्हें पैरोल दी गई थी। पैरोल उन्हें पुश्तैनी घर, जमीन और जायदाद के बंटवारे के लिए दी गई थी।

19 मई को पैरोल खत्म होने पर जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा था कि सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। आप समस्त जनता मालिक, समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे।

(पटना से नीलकमल की रिपोर्ट)