Bihar News : भगवान भोले की भक्ति में डूबी विदेशी महिला, शिवालय में की विशेष पूजा-अर्चना, सनातन धर्म का किया गुणगान

Edited By:  |
 Foreign woman immersed in devotion to Lord Bhole  Foreign woman immersed in devotion to Lord Bhole

BODHGAYA : सावन का आज आखिरी सोमवार है लिहाजा शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस मौके पर गया जिले के बोधगया शिव मंदिर में जापान से आयी माया नाम की महिला ने भगवान भोले की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

भगवान भोले की भक्ति में डूबी विदेशी महिला

जापानी महिला ने सनातन धर्म की परंपरा का खूब गुणगान किया और बताया कि वह भारतीय कृषि को जानने और समझने आयी है। बोधगया के विभिन्न मंदिरों में सावन की अंतिम सोमवारी पर भारी भीड़ देखी जा रही हैं। ज्ञान व मोक्ष की नगरी में दर्जनों ऐतिहासिक शिव मंदिर हैं, जिसका रामायण, महाभारत काल से ही संबंध है। इन मंदिरों का जिक्र वेद-पुराण में भी होता है।

विष्णु पद मंदिर प्रांगण और विश्व धरोहर बुद्ध मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग विरजमान हैं। मतंग ऋषि, धमारणय वेदी झारखंडी महादेव शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफ़ी भीड़ लगी है।

(बोधगया से राजेश की रिपोर्ट)