बोकारो : जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम का 2 रेडियल गेट बुधवार सुबह 9 बजे के बाद खोल दिया गया है. दोनों रेडियल गेट खोलने से दामोदर नदी में 2200 क्यूसेक पानी पर सेकंड डैम से डिस्चार्ज किया जा रहा है. इसको लेकर लोगों को भी सतर्क कर दिया गया है. दामोदर किनारे सरकारी विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. जरुरत पड़ने पर तेनुघाट डैम का और भी रेडियल गेट खोलने की बात कही गई है.
BREAKING NEWS
