FIFA U17 Women’s WC : झारखंड की कप्तान बिटिया ने अमेरिका से ली टक्कर, झेलनी पड़ी हार

Edited By:  |
FIFA U17 Women’s WC FIFA U17 Women’s WC

रांची : फीफा महिला अंडर-17 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पहले ही मैच में अमेरिका के हाथों 0-8 से करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन झारखंड की बिटिया अष्टम उरांव ने अपनी कप्तानी में अमेरिका से लोहा लेकर इतिहास रच दिया है। वहीँ झारखण्ड CM ने भी कहा कि झारखण्ड की बेटी अष्टम उरांव को विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते देख बहुत उत्साहित हूं।

झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली अष्टम उरांव की कप्तानी में भारत को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के अपने पहले मैच में मंगलवार को यहां अमेरिका के खिलाफ 0-8 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ग्रुप A के इस एकतरफा मुकाबले के शुरुआती आधे घंटे के अंदर ही भारतीय टीम 4 गोल से पीछे रह गयी थी। मध्यांतर तक अमेरिका की टीम 5-0 से बढ़त बनाये रखा। टीम ने दूसरे हाफ में 3 और गोल करके बढ़त 8-0 की बढ़त बना ली। भारत को अब 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील के खिलाफ खेलना है।


Copy