Hindi News / राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान,इन 10 राज्यों में...

ELECTION : राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान,इन 10 राज्यों में 18 जून को वोटिंग

Edited By:  |
election election

रांची:देश के 10 राज्यों में 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव का नोटिफिकेशन शुक्रवार को जारी कर दिया गया है. चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव होंगे. इन सीटों पर 18 जून को वोट डाले जाएंगे और शाम तक नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं.

झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज

वहीं, झारखंड में दो बेहद अहम राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से सभी दल अपने-अपने आंकड़े जुटाने में जुट गए हैं. भारतीय जनता पार्टी भी राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को उतारने का मन बना चुकी है.झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन (जिनका पद अगस्त 2025 से रिक्त है) का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है. इन सीटों को भरने के लिए 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी.

कई प्रमुख सांसद होंगे सेवानिवृत्त

राज्यसभा से 21 जून से 19 जुलाई तक अलग-अलग तारीखों पर 10 राज्यों के वर्तमान सांसद सेवानिवृत्त हो रहे हैं. राज्यसभा से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवोगौड़ा जैसे प्रमुख नेता सेवानिवृत्त होंगे.

जानें पूरा शेड्यूल-

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 01 जून, 2026
नामांकन की अंतिम तिथि: 08 जून, 2026
नामांकन पत्रों की जांच: 09 जून, 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 11 जून, 2026
मतदान की तिथिः18 जून, 2026 (सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक)
मतगणनः 18 जून, 2026 (शाम 05:00 बजे)
चुनाव संपन्न होने की अंतिम तिथि: 20 जून, 2026