BIG NEWS : हाजीपुर में पुलिस ने आइसक्रीम फैक्ट्री से चोरी के रुपये के साथ 3 आरोपियों को दबोचा
हाजीपुर : बड़ी खबर बिहार के हाजीपुर से है जहां गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने मगुराही रोड हिलालपुर स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री से चोरी के रूपए के साथ 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोरी किया गया करीब29,400रूपए बरामद किया है. विगत मंगलवार रात आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने करीब3,97,150रूपए चोरी कर लिया था. चोरी की सभी घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. चार नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई.
मामले में सदर1एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीते मंगलवार की रात्रि में गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के मगुराही रोड हिलालपुर चौक स्थित आईसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले चार लोगों के द्वारा कैश रूम के गेट का ताला तोड़कर3,97,150रूपये की चोरी कर लिया गया था. इस संबंध में गंगाब्रिज थाना कांड संख्या138/26दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर1के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गंगाब्रिज के साथ टीम का गठन किया गया था. टीम द्वारा मानवीय, सीसीटीवी फूटेज आधारित अनुसंधान करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी को चोरी का29,400नगद के साथ पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपी के द्वारा चोरी की घटना को स्वीकार किया गया है. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
गौरतलब है कि बीते मंगलवार की रात आइसक्रीम फैक्ट्री से बदमाशों ने करीब तीन लाख67,150रूपए चोरी किया. गंगा ब्रिज थाना के सादुल्लापुर निवासी आइस क्रीम फैक्ट्री के मालिक शत्रुघ्न चौधरी ने अनीश कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार एवं विकास कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त नामजद व्यक्ति ने अपने-अपने साथी के साथ मिलकर हमारे आइसक्रीम फैक्ट्री से कैश रूम का गेट तोड़कर सिक्का चोरी कर लिया. उसके बाद हम कैश का हिसाब किया तो पता चला कि तीन बोरा में रखा करीब30हजार रुपए का सिक्का और नगद3,67,150रूपए कुल3,97,150रूपए चोरी हो गया. उक्त चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद है.
गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता
अनीश कुमार पिता अरूण राय ग्राम छौकिया थाना- गंगाब्रिज जिला-वैशाली
सोनू कुमार पिता अजय साह ग्राम छौकिया थाना,गंगाब्रिज जिला-वैशाली
विकाश कुमार पिता नन्हक राय ग्राम सरायपुर थाना- गंगाब्रिज जिला-वैशाली
हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--





