Hindi News / भागलपुर से लापता हुई 5 नाबालिग बच्चियां पटना जंक्शन से सकुशल बरामद

BIG BREAKING : भागलपुर से लापता हुई 5 नाबालिग बच्चियां पटना जंक्शन से सकुशल बरामद

Edited By:  |
big breaking big breaking

Patna : पटना जंक्शन पर जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है. भागलपुर से लापता हुई 5 नाबालिग बच्चियों को पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां भटककर ट्रेन से पटना पहुंच गई थी. सूचना मिलते ही जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए सभी को अपने संरक्षण में ले लिया. फिलहाल बच्चियों को सुरक्षित रखा गया है और उनके खाने-पीने व देखभाल की व्यवस्था की गई है. जीआरपी ने बच्चियों के परिजनों को सूचना दे दी है,जिसके बाद अभिभावक पटना के लिए रवाना हो गए है. सभी बच्चियां नाबालिग बताई जा रही है. पटना जंक्शन जीआरपी मामले की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है.