एकता कपूर को गिरफ्तार करेगी बिहार पुलिस : बेगूसराय कोर्ट ने वारंट किया जारी

Edited By:  |
ekta kapoor and shobha kapoor par bihar mey warent ekta kapoor and shobha kapoor par bihar mey warent

BEGUSARAI : फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय ने गिरफ्तार वारंट जारी किया है। यह वारंट न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार के न्यायालय ने जारी किया है। ताजा अपडेट के अनुसार 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार की ओर से सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। आरोप था कि थ्री एक्स सीजन के सीरीज 2 में सैनिकों के पत्नी को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। सीरीज में दिखाया गया कि सेना के जवान जब ड्यूटी पर रहते हैं तब उनकी पत्नी घरों में गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाती है।

इसी को लेकर पूर्व सैनिकों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी। फरवरी 2021 को एकता कपूर और शोभा कपूर को उपस्थित होकर जवाब देने के लिए सम्मन जारी किया गया था। एकता कपूर के ऑफिस ने सम्मन रिसीव किया था । केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि अब कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने कहा कि 524 बट्टा सी 2020 के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद सीजीएम राजीव कुमार के द्वारा सम्मन जारी किया गया था, जो मुंबई उनके कार्यालय में रिसीव कराया गया था।


Copy