BIHAR NEWS : महावीर कैंसर संस्थान के धर्मशाला में रहने वाले मरीज और उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन की सुविधा की गई बहाल
पटना : महावीर मंदिर कैंसर संस्थान के मरीजों को निःशुल्क भोजन देता है और अब धर्मशाला में रहने वाले उनके परिजनों को भी एक टाइम निःशुल्क भोजन दिया जाएगा. श्री महावीर स्थान न्यास समिति द्वारा संचालित महावीर कैंसर संस्थान के मरीज और उनके परिजन जो अस्पताल के धर्मशाला में रहते हैं, उनके लिए निःशुल्क भोजन की सुविधा बहाल की गई है.

इस योजना का उद्घघाटन श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलबी सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि यह सुविधा रोटरी क्लब आफ पाटलिपुत्रा की मदद से बहाल कराई गई है. इस अन्नपूर्णा योजना (एक थाली एक मुस्कान) के तहत धर्मशाला में रहने वाले मरीज के परिजन या फिर मरीज को एक समय का भोजन (रात में) निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. भोजन में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, पापड़, फल, मिठाई आदि परोसा जाएगा. फिलहाल इस योजना करार दो साल के लिए हुआ है. भविष्य में भी यह योजना लागू रहेगा. भोजन अस्पताल के कैंटिन में बनेगा और धर्मशाला में वितरित किया जाएगा.
संस्थान ने इस भोजन के लिए सिर्फ पांच रुपए का शुल्क रखा है. पांट रुपए देकर भोजन के लिए टोकन लेना होगा. धर्मशाला में करीब 250 से 300 मरीज के परिजनों के रहने की व्यवस्था है. सचिव सायण कुणाल ने कहा कि इस व्यवस्था से कैंसर मरीजों के परिजनों को सहूलियत हो जाएगी. उन्हें भोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और भोजन भी शुद्ध मिलेगा. गरीब मरीज का भोजन खर्च होने वाला पैसा भी बचेगा. मौके पर सायण कुणाल, डॉ. एलबी सिंह, अंजनी कुमार सिन्हा, विपिन चाचन, विजय जैन, अनिल रिटोलिया, सच्चिदानंद कुमार, नवीन गुप्ता, शिल्पी चाचन आदि मौजूद थी.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--





