Hindi News / राज्य के 1.70 लाख छात्राओं को पहली बार 2008 में मिली थी साइकिल...

BIHAR NEWS : राज्य के 1.70 लाख छात्राओं को पहली बार 2008 में मिली थी साइकिल – मंत्री श्रवण कुमार

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बिहार तेज गति से निरंतर विकास कर रहा है. राज्य के सरकारी स्कूलों में नौवीं क्लास में पढ़ने वाली1लाख70हजार छात्राओं को पहली बार स्कूल जाने के लिए वर्ष2008में साइकिल दी गई थी. मंत्री ने मंगलवार को पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड में जतीचक स्थित पन्नू लाल सिंह महाविद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही.

इसके पूर्व उन्होंने महाविद्यालय परिसर में करीब 75 लाख की लागत से निर्माण किये गए अत्याधुनिक सेमिनार हॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया.

इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण विकास के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों और विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किये गए. बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मेडिकल कॉलेज सहित कई विश्वविद्यालय खोले गए, जिससे कि राज्य के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े. वर्ष2019में छात्रों को साइकिल देने की योजना शुरू की गई. अभी तक राज्य के करीब19लाख से अधिक बच्चों को साइकिल योजना का लाभ दिया जा चुका है. इसके साथ ही बच्चों को पोशाक और छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य के हर प्रखंड में मॉडल स्कूल और डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं. बीएड कॉलेजों में सभी विषयों की पढ़ाई होगी. छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है.

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि देश और दुनिया में तेजी से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव हो रहा है. किताबी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अच्छा ज्ञान भी जरूरी है, ताकि उसका विकास हो सके. उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को सेमिनार के माध्यम से अच्छी जानकारी मिले इसको लेकर ही इस हॉल का निर्माण कराया गया है.

इस मौके पर एपीयू के कुलपति प्रो. उपेंद्र सिंह, मसौढ़ी के विधायक अरूण मांझी, विधान पार्षद डॉ. अनामिका पटेल, मगध विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति प्रो. गणेश महतो, सिंडिकेट सदस्य प्रतीभा सिंह, एसडीएम धनराज सिंह, जनेश्वर प्रसाद, महाविद्यालय के सचिव डॉ. पारसनाथ सिंह, डॉ. जनार्दन सिंह, डॉ. कृष्णनंदन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ग्रामीण प्रमोद कुमार और नगर अध्यक्ष गोल्डी सहित कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिकेत्तर कर्मी आदि मौजूद थे. आगत अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दामोदर सिंह ने किया.