एक मंडप ..एक दूल्हा और दो दु्ल्हन : आपसी रजामंदी से दूल्हा ने दोनो दुल्हन के साथ लिये सात फेरे..दोनो दुल्हन ने भी साथ-साथ रहने की खाई कसमें

Edited By:  |
Reported By:
EK MANDAP PER EK DULHE NE DO DULHE KE SAATH KI SAHDI EK MANDAP PER EK DULHE NE DO DULHE KE SAATH KI SAHDI

LOHARDAGA:- ये पर्दा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो, हम प्यार करने वाले हैं.. कोई गैर नहीं नहीं .अरे हम तुम पर मरने वाले हैं कोई गैर नहीं,.. साठ के दशक में बनी एक फूल दो माली फिल्म का यह गाना आज भी प्रेमी जोड़े के जुवां पर है।इस फिल्म की कहानी में एक लड़की से दो लड़के प्यार करते हैं पर लोहरदगा के प्रेमी जोड़े का का मामला ठीक इसके उलट है...यहां एक लड़के से दो लड़कियां प्रेम करती है और न सिर्फ प्रेम करती हैं बल्कि दोनो लड़कियों ने एक ही मंडप में उस लड़के से शादी भी कर ली है।इस शादी की चर्चा इलाके में जोर-शोर से चल रही है।

लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र के हिसरी पंचायत के जोगियारा गढ़टोली निवासी संजीत उरांव का प्रेम प्रसंग बगडू थाना क्षेत्र के अरेया पंचायत निवासी रिंकी उरांव के साथ पिछले कई सालों से चल रहा था. दोनों ने विवाह भी नहीं किया था. पर लिव इन रिलेशन में रहने के साथ ही दोनों के तीन बच्चे भी हुए. इसके बाद संजीत को अचानक से हिसरी पंचायत की रहने वाली कलावती उरांव से भी प्रेम हो गया. अब इस बात की जानकारी दोनों लड़कियों को हुई. फिर क्या था, दोनों ही संजीत से शादी करना चाहती थी, परंतु ऐसा भला कैसे होता. तब जाकर तीनों ने तय किया कि संजीत दोनों लड़कियों से एक ही मंडप में शादी करेगा. दोनों लड़कियों ने अपने-अपने घर वालों को इसकी जानकारी देकर राजी कराया। संजीत ने भी अपने घरवालों को बताया और तीनों परिवारों की रजामंदी से हिसरी पंचायत के बड़चोरगांई गांव स्थित पीपर टोंगरी शिव धाम में दोनों लड़कियों के साथ संदीप ने सात फेरे लिए.

इस अनोखी शादी के गवाह कई लोग बने. इस अनोखी शादी को देखने को लेकर लोगों की भीड़ लगी हुई थी. शादी की खुशी लड़कियों में कुछ ऐसी थी कि सात फेरे की बात तो दूर तीन फेरे लेकर ही तीनों रुक गए थे. इसके बाद जब लोगों ने कहा कि शादी के लिए सात फेरे लेने होंगे, तब जाकर उन्होंने 4 और फेरे लेकर सात फेरे पूरा किया। इस खास शादी के चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।कई लोग चटकारे लेकर इस शादी की चर्चा कर रहें हैं।


Copy