एक गांव के 53 घरों पर लटका ताला ! : 200 से ज्यादा लोग अचानक हुए गायब, जानिए पूरा मामला

Edited By:  |
Reported By:
ek gaon ke 53 gharon me latka tala ek gaon ke 53 gharon me latka tala

सीवान : सीवान जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव में एक साथ 53 घरों में ताला लटका हुआ हैं और गांव में 200 से ज्यादा लोग अपने घरों में ताला बंद कर फरार हैं। पुलिस से बचने के लिए लोग फरार हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हैं। गांव की सड़कें सुनसान पड़ी हुई हैं। लोगों दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।

दरअसल बीते 14 जून को महाराजगंज अनुमंडल के रिसौरा गांव निवासी मछली व्यवसायी प्रदीप पटेल का शव तालाब किनारे से बरामद किया गया था। जिसके बाद प्रदीप के परिजनों ने 5 नामजद और 3 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसमें मुख्य आरोपी मैनेजर बांसफोड़ की 28 जून को पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल मृतक मैनेजर बांसफोर अपनी पत्नी कुसुम देवी के साथ शादी समारोह से होकर अपने बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटेढा बाजार से पहले थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी 18 नामजद समेत 35 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों के साथ उनको घेर लिया। इसके बाद सभी ने मैनेजर बांस खोर की पिटाई करते हुए अपने साथ गाड़ी में बैठाकर अपने गांव लेकर चले गए। जिसके बाद सभी लोगों ने उन की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर महाराजगंज थाने की पुलिस जैसे ही वहां पहुंची सभी फरार हो गए। इसके बाद मैनेजर बांसफोर को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि 14 जून को थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी प्रदीप पटेल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मैनेजर बांसफोर हत्यारोपी था। जानकारी के अनुसार प्रदीप पटेल की बाइक कुछ साल पहले चोरी हो गई थी। जिस बाइक के साथ मैनेजर बांसफोर को कुछ दिन पहले प्रदीप पटेल ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके अगले ही दिन बाद प्रदीप पटेल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले पर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उस मामले पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसी बीच पुलिसिया कार्रवाई के डर से सैकड़ों नामजद गांव वाले घर छोड़ कर फरार बताये जा रहे हैं।


Copy