Hindi News / सीएम नीतीश के पुत्र निशांत कुमार ने फुलवारी शरीफ में ईद पर लोगों...

Eid Mubarak : सीएम नीतीश के पुत्र निशांत कुमार ने फुलवारी शरीफ में ईद पर लोगों को दी बधाई

Edited By:  |
eid mubarak eid mubarak

पटना : ईद-उल-फितर के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार शनिवार को फुलवारी शरीफ पहुंचे. वहां उन्होंने मुस्मिल समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान उन्होंने खानकाह मुजीबिया, इमारत शरिया पहुंच कर ईद की बधाई दी.

निशांत कुमार ने पूर्व शिया अध्यक्ष अफजल अब्बास और सुन्नी अध्यक्ष मो. इसरदुल्ला के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और ईद की बधाई दी. उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है. इस मौके पर निशांत कुमार ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भी सभी को ईद की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

दानापुर से अभय राज की रिपोर्ट--