ईडी VS पुलिस मामला : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,अब मामले की जांच सीबीआई करेगी
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को यानी आज ED के अधिकारियों की तरफ से दायर याचिका पर अपना फैसला सुनाया है.ED कार्यालय में हुई पुलिस कार्रवाई पर जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को करने का आदेश दिया है. आगे की जांच अब सीबीआई करेगी.
इस मामले में पिछली तिथि में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की पक्ष सुनने के बाद अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया था. वहीं, आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए.
बता दें कि ईडी के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी संतोष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची पुलिस ने ED दफ्तर में छापेमारी की थी. जिसके बाद पुलिस द्वारा किए गए इस कार्रवाई के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की थी.





