बोधगया में खाने को लेकर हुआ विवाद : रसगुल्ला की हुई कमी तो दुल्हन पक्ष ने दहेज का किया केस,वापस लौटी बारात
गया जी:-गया जी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के निजी होटल में शादी समारोह का आयोजन बीते29नवंबर को की गई थी। इस दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया। होटल में दुल्हन पक्ष को ठहराया गया था। जहां बोधगया के हथियार गांव से दूल्हा बारात लेकर होटल पहुंचा था। जहां शादी समारोह होना था। शादी समारोह में मिठाई कम जाने के कारण दुल्हन पक्ष के लोगो ने जमकर बबाल काटा है। जो कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि खाना खाने का स्टॉल लगा सभी लोग खाना ले रहे है।

इसी बीच दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसे जो हाथ लगा उससे पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। दोनो पक्ष के परिजन स्थिति को संभालने में जुटे थे। वहीं दुल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद ने बुधवार को बताया कि रसगुल्ला की कमी को लेकर मारपीट की गई। लेकिन दुल्हन पक्ष के द्वारा बोधगया थाना में दहेज की मांग करने का झूठा मुकदमा किया है। मुकदमे के बाबजूद दुल्हा पक्ष के लोगो के द्वारा दुल्हन पक्ष के परिजनों को शादी करने के लिए मनाते रहे लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग तैयार नहीं है।

वहीं दुल्हा की मां मुन्नी देवी ने बताई कि मारपीट के दौरान दोनों के पक्ष के लोग आपस में समझौता कर हीं रहे थे कि दुल्हन पक्ष के लोगो ने शादी में दुल्हन को देने वाले जो गहना जेवर लेकर आई थी। उसे लेकर दुल्हन के साथ चली गई। यहां तक कि शादी समारोह के लिए होटल की बुकिंग भी दुल्हा पक्ष के द्वारा कराई गई थी। बताती है कि वह शादी कराने को राजी है लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग अड़े है।
गया जी से पुरुषोत्तम कुमार





