Hindi News / नवादा में डीएम ने वृहद आश्रय गृह एवं पर्यवेक्षण गृह का किया औचक...

Bihar News : नवादा में डीएम ने वृहद आश्रय गृह एवं पर्यवेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

Edited By:  |
Reported By:
DM conducted surprise inspection of senior shelter home and observation home in Nawada DM conducted surprise inspection of senior shelter home and observation home in Nawada

NAWADA :नवादा के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने बुधौल में स्थित वृहद आश्रय गृह और पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा जिला अन्तर्गत बाल देख-रेख संस्थान अर्थात पर्यवेक्षण गृह विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान वृहद आश्रय गृह का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान आवासन, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं खान-पान की व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था एवं बच्चों की जरूरतमंद चीजों को समनयानुसार उपलब्धता के बारे में निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा सिविल सर्जन डॉ. नीता अग्रवाल पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बच्चों से व्यवस्था के बारे में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की।