Bihar News : बड़हरिया महावीरी झंडा मेले में दो पक्षों में विवाद, थाना अध्यक्ष और दर्जनों लोग घायल

Edited By:  |
 Dispute between two parties in Barharia Mahaviri flag fair, police station chief and dozens of people injured  Dispute between two parties in Barharia Mahaviri flag fair, police station chief and dozens of people injured

बड़हरिया:-सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड में गुरुवार की रात ऐतिहासिक महावीरी झंडा मेले के समापन के दौरानअचानक दो पक्षों में विवाद भड़क गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस झड़प में बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा एक चौकीदार और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है।घटना मठिया गांव के समीप अखाड़ों की वापसी के दौरान हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। अचानक हुए हमले से जुलूस में शामिल लोग दहशत में आ गए। महिलाएं-बच्चे भागने लगे और दुकानदारों ने अपने शटर गिरा लिए। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला लेकिन बीच-बचाव करते समय थाना अध्यक्ष खुद घायल हो गए।इसके बावजूदDJ और ऑर्केस्ट्रा के इस्तेमाल की बातें सामने आईं, जिसने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। घटना की जानकारी मिलते हीSP मनोज तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा –धार्मिक आयोजनों में शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।DJ और ऑर्केस्ट्रा पर पहले से पूर्ण प्रतिबंध है।


माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।SP ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस असामाजिक तत्वों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करेगी।इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। उनमें साफ दिख रहा है कि दोनों ओर से पथराव हुआ और भीड़ में भगदड़ मच गई। पुलिस अब इन्हीं वीडियोज़ के आधार पर उपद्रवियों की पहचान में जुटी है।झड़प के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बड़हरिया और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

QRT और दंगा निरोधक दस्ते को भी अलर्ट किया गया है। इसके अलावा ड्रोन वCCTV निगरानी और पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।स्थानीय अखाड़ा दारों और आयोजकों ने भी प्रशासन का समर्थन किया। उनका कहना है कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसे शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों सेDJ और ऑर्केस्ट्रा से दूरी बनाने की अपील की।बड़हरिया महावीरी मेले की यह घटना बताती है कि धार्मिक आयोजनों मेंDJ और ऑर्केस्ट्रा जैसे साधन विवाद का बड़ा कारण बन सकते हैं। घायल थाना अध्यक्ष रूपेश वर्मा और अन्य लोगों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं,प्रशासन ने साफ किया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।