लातेहार : मनरेगा योजना बंद कर दूसरे नाम से योजना संचालित करने के विरूद्ध लातेहार कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया. यह कार्यक्रम अनुमंडल कार्यालय परिसर में मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ.

लातेहार में मनरेगा योजना बंद के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, योजना को यथावत रखने हेतु राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

इस मौके पर जिला कमेटी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पुज्यणीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से संचालित मनरेगा योजना को साजिश के तहत बंद करने पर अमादा है. जिसे कांग्रेस कतई सफल नहीं होने देगी.

विधायक ने पूरे मामले पर राज्यपाल से हस्तक्षेप कर योजना को यथावत रखने का आग्रह किया है.

लातेहार में मनरेगा योजना बंद के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, योजना को यथावत रखने हेतु राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग